Saturday 2 August 2014

तेज रफ्तार




तेज रफ्तार
अंतहीन
तेज रफ्तार
विज्ञानं
तेज रफ्तार
अन्वेषण
तेज रफ़्तार
षडयंत्र

तेज रफ़्तार
औजार
तेज रफ़्तार
जिंदगी
और
तेज रफ्तार
भाषज्ञानं
उफ़ !! ये
मनोविज्ञान !!

तेज रफ़्तार
ख्वाहिशे
तेज रफ़्तार
समय
तेज रफ्तार
चक्का
तेज रफ्तार
घूमते
तेज रफ्तार
दिमाग

तेज रफ्तार
तले
सत्ता_वासी
तेज रफ्तार
तले
संसार_धर्म
तेज रफ़्तार
तले
विक्षिप्त
मानव तंत्र !!

तेज रफ़्तार
तले बेसुध
तेज रफ्तार
मदमस्त
बन आधे-
अधूरे शिव !

तेज रफ़्तार
जीवन की
मधुशाला में
भरा छलकता
हलाहल
का प्याला
पी रहे

तेज रफ्तार
संवेदनशून्यता
तले स्वयं
सुलगते जाते
और
मानवता
को भी
जीवित जलाते
जाते , ये -
कैसी सभ्यता
कैसा विकास !


© All Rights Reserved.

No comments:

Post a Comment