Thursday 24 January 2019

मां


प्रेम और श्रद्धा पूर्वक जीवनदायी मां और मातृ-भाव को समर्पित
(release on 28 January 2019 onwards)




नब्बे वर्ष पूरे कर सकी थी 
बस नब्बे की थी, मेरी मां 
कृषकाय क्षीर्ण जर्जर देह 
अपनी मां को सालों पहले 
खोने के बाद वृद्ध हुई थी 
और मैं पछत्तर की युवती 
एक मेरी भी बेटी, युवा है 
शायद मेरे कारन युवा है 

मैं माँ के साथ जगमग थी 
बस कंधे पे हाथ रख देती 
पूछती स्नेह भर- कैसी हो!
और मैं भूल जाती पीड़ायें 
आखिर ऐसा क्या जादू था 
प्रेमबोल चेहरे का लोशन
झुर्रियां पड़ने ही नहीं देते 
घने मेघ से केश दमकते 
मैं सतत मुस्कराती रहती 
मेरी आवाज में चहकन-
और मां गुनगुनाती रहती
मानो नदी बेसाख्ता बहे.. 
पर आज मेरी मां नहीं है 
तो झुर्रियां चेहरे पे बढ़ गयी 
आवाज मेरी मुरझा गयी 
और बाल अनयस सफ़ेद 
लहरों सी क्रीड़ा करती-
थोड़ी खारी और संजीदा
आज गहरा समंदर हुई मैं 
मानो मुझे युवा रखने की
मां  के पास कोई बूटी थी !

कुछ सोच मेरी बेटी बोली 
नानी...आपके लिए मलाई-
बालों में मालिश का तेल थी 
आप तितली सी सुन्दर हलकी
नानी आपके लिए सुंदर फूल 
मां ! मेरे गालो की आप मलाई
और बालो के लिए मालिश तेल 
मेरी छुट्टी तीरथ मिठाई आप हो 
फिर जरा धीमे से प्रौढ़ा हो बोली -
हर मां के पास अक्षत यौवन देती 
जादू की बूटी एक मां होनी चाहिए 
मां! आपकी सेहत का वो राज थी 
मेरी भी युवावस्था का राज आप हो



Monday 21 January 2019

शिवोहम शिवोहम शिवोहम

शिवोहम शिवोहम शिवोहम
शिवोहम शिवोहम शिवोहम

i am the suprem bliss , i am the suprem bliss,  i am the suprem bliss 
i am the suprem bliss , i am the suprem bliss , i am the suprem bliss 

शान्ताकारस्वरूपा शिवोहम शिवोहम
प्रेमरूपस्वरूपा शिवोहम शिवोहम

The shape of peace , i am the suprem bliss, i am the suprem bliss  
The shape of love , i am the suprem bliss , i am the suprem bliss 

पवित्रोहं पवित्रोहं पवित्रोहं पवित्रोहं
शिवोहम शिवोहम शिवोहम
i am pure , i am pure , i am pure , i am pure
i am the suprem bliss , i am the suprem bliss , i am the suprem bliss 

परमंशक्तिसंयुक्ता शिवोहम शिवोहम
ज्ञानरूपस्वरूपा शिवोहम शिवोहम
Equipped with super power i am the suprem bliss i am the suprem bliss 
the shape of ultimate wisom i am the suprem bliss i am the suprem bliss 

पवित्रोहं आनंदोहं पवित्रोहंआनंदोहं
शिवोहम शिवोहम शिवोहम
i am pure i am peace i am pure i am peace
i am the suprem bliss i am the supreme bliss i am the supreme bliss 

अतीन्द्रयसुखानुभुक्ता शिवोहम शिवोहम
आनंदात्मस्वरूपा शिवोहम शिवोहम
Experienced of Para senses i am the suprem bliss i am the supreme bliss 
I am Peaceful Soul i am the supreme bliss i am the supreme bliss 

आनंदोहं आनंदोहं आनंदोहं आनंदोहं
शिवोहम शिवोहम शिवोहम
I am Peace I am Peace I am Peace I am peace 
i am the suprem bliss i am the suprem bliss i am the suprem bliss 


17-01-2019
Lata