Saturday 23 December 2017

टिमटिमाते नूर


सोचा था! चंद दोस्तों संग गुफ्तगू होगी
कुछ कहूंगा अपनी, कुछ उनकी होगी


चराग था हाथ में के, ढूंढ पहचान लूँगा
दुनियां में मेरा मेरे सिवा दूजा ना मिला


लौटा तेरे दर से रौशन सितारे लिए हुए
मेरे थैले में टिमटिमाते नूर तो अनेक हैं


आँखे-बातें उनकी, मुझे बावला कहे है
लगे है, उन्हें इसमें कुछ भी दिखा नहीं


उलझ देखा ! इसके भीतर जो झांक के
हैरां हूँ मेरे सिवा और को मिले क्यूँ नहीं


अगर दिख जाते, तुम्हे चंद नूर के कतरे 
कौड़ियां बना हमतुम साझा खेल खेलते 


रौशनी की झील में रात उतार नाव को
चांद-झील में संग-संग नौका-सैर करते

It's from A Sufi heart, from heartlines 
sat, 23 dec, 2017, 18:03 pm 
enjoy !! and share your heart too ..
love n regards

Thursday 21 December 2017

उत्तरभारतीय ग्रामीण लोकगीत - घर ही मा तीरथ हजारी जी


The Theme of the song is-
" you need no wander out, every treasure you wants, is  already  in the home."


घर ही मा गंगा
घर ही मा जमुना
घर ही मा तीरथ हजारी जी
ghar hi ma ganga
ghar hi jamuna
ghar hi ma teerath hajari ji

घर ही मा वत्सल
घर ही भक्तस्थळ
फिर काहे फिरत उघारी जी
ghar hi ma vatsal
jahin bhaktasthal
fir kahe ka firat ughaari ji

घर ही मा नर्का
घर ही मा स्वर्गा
एही मा धर्म निभालो जी 
ghar hi ma narka
ghar hi ma swarga
ehi ma dharam nibha lo ji

घर ही मा बंधा
घर ही मा मुक्ता
घर से ही सरग के द्वारे जी
ghar hi ma bandha
ghar hi ma mukta
ghar se hi sarag ke dware ji

घर ही मा  भगवती
घर ही  मा भगवत
सोइ नवधाभगति पुकारे जी
ghar hi ma bhagwati
ghar hi ma bhagvat
ehi navdhabhagati pukare ji 

घर ही मा चंदा
घर ही मा सूरज
घर ही मा सत रसि धारे  जी
ghar hi ma chanda 
ghar hi ma suraj 
ghar hi ma sat rasi dhaare ji 

घर ही मा योगी
घर ही मा भोगी
घर ही मा  वेदा चारी जी
ghar hi ma yogi
ghar hi ma bhogi
ghar hi ma veda chaari ji

गौतम सो ये ही 
यशोधरा  बोली 
सुदबुध काहे बिसरानी जी 
gautam so ye hi
yashodhra  boli
sudhbudh kahe bisrani ji

जो तुम जाने थे 
वो तुम जाने  हो 
केहि कारन वन मा रमानी जी 
jo tum jane the
wo tum jane ho
kiskaran vn jaa baithe ji

तुम्हरा ध्यान 
अधूरा जब तक  
दायत्  सगरे अधूरे जी 
tumhara dhyan
adhura jabtak
daayat sagre  adhure ji


थे घर ही मा गंगा
थे घर ही मा जमुना
थे घर ही मा तीरथ हजारी जी
the ghar hi ma ganga
the ghar hi jamuna
the ghar hi ma teerath hajari ji

Based On Old folk  of north India This Poetry is under © of Lata Tewari, 
Dated 21/12/2017 - -08:10 am 




Note :
* Very interesting share regarding this poetry song, Very first part of this song -
ghar hi ma Ganga 
ghar hi Jamuna 
ghar hi ma teerath hajari Ji 
It was of my childhood, 60's, always heard to singing on dholak and manjira , most popular among ladies get together in north India rural area. After time passed, and dust gets settled in memory, and now after years and years, I can recall only these few beautiful words... rest is I make on my own for my satisfaction. soon I will give music and my voice to my fulfilment.

in between, i am in search if someone shares full song it will my good luck.

Yaadon ki baarat  nikali hai aaj dil ke dware........
sapni ki shahnayi bite dino ko pukare .......
chedo tarane milan ke pyare pyare , sang hamare ...
isnt it !
💕

Pranam 

Tuesday 19 December 2017

आखिर मकसद क्या है



मकसद एक शब्द लिखें तो पूरा शास्त्र बन सकता है 
तब भी प्रश्न अधूरा आखिर मकसद क्या हो सकता है  

छोटे छोटे मकसद और बड़े होते जाते उफ़ मकसद 
आदि-अंत न मिले आखिर मकसद क्या हो सकता है

कुछ दूर तक तो पूछे और कहे जा सकते ये मकसद 
उसके बाद तो अर्थयुक्त मकसद ही कहीं खो जाते है  

आकाशगंगाओं से ले धरती तक उतरे इस जीवन का 
और जीवन में नए जन्म लेते जीव का मकसद क्या है 

मेरी  लेखनी! क्या तू है इतनी सक्षम! कि बता सकेगी 
इस भटकेभ्रमित मनुष का मकसद क्या हो सकता है 

इनमें उपज रहे, जो नित विकसित, और नष्ट हो रहे है 
पतझर से बसंती संबंध का मकसद क्या हो सकता है 

सम्बन्ध के रंगी फूल से खिल पहले बीज फिर वृक्ष हुए 
पूछते बोध-वृक्ष का आखिर मकसद क्या हो सकता है 

कैसे कहें सूर्य से खंडित इस धरती का मकसद क्या है 
पुनः खंड करने का आखिर मकसद क्या हो सकता है 

लकीरें खींच अंदर टुकड़े थे किये हुए सभी बे-मकसद 
अपने टुकड़े भी करे इसका मकसद क्या हो सकता है

खुद से किये अपने हर टुकड़े में मकसद की तलाश है 
पूछते सबसे हो इस बात का मकसद क्या हो सकता है

अब और क्या कहें लेखनी तुम्हें इस भुलक्कड़ की बात 
पूछता आजकल मेरे जीवन का आखिर मकसद क्या है 


लता - १९-१२-२०१७
१३:४९ संध्या
प्रणाम 

Monday 18 December 2017

शुभ-दिन


सोई सी अधमुंदी आँखों से
पहुंचे पास नल की धार के
ठंडे जलकण चेहरे पे फेंके
सहम दर्पण को देखा और
मुस्करा दिए यूँ ही बे-वजह
शैशव  युवा  प्रौढ़ वृद्ध तक
तब से अब तक है वैसा ही
कुछ तो नहीं बदला देखके 
अधर पे खिले हंसी वैसे ही
आस पास दृष्टि डाल सोचा-
सब क्यूँ बदला है फिर भी!
शुरू हुआ हमारा शुभदिन

©  Lata

Author's Note-:  _शुभ-दिन or Good day Wishes_
"Something is insight into me which is never changed, despite everything get changed, the Same feel expressed In Hindi  "
Greetings  and Happy Reading

after one request I made the translation in the best possible manner,
  pl excuse me for translation or literary faults --
(cold water splash  is most significant  for warm areas to release drowsiness)

when I woke  with my half sleepy closed eyes 
reached to cold and running water and droplets sprinkle on face 
little hesitant and  afraid to see in the mirror yourself
and see in mirror sudden sweet smile comes on a face  for no reason
Nothing has to change, all is same,  as before it was
from childhood  to become young than adult and Now old 
my smile on my lips is same as it was in childhood
then Saw in foreign surroundings,  thinking, why all appears changed
this is daily chores and this way the blessed day begin
with a smile and all positive vibe


Good morning !!

Sunday 17 December 2017

भावनदी





भावनाये किसी भी सम्बन्ध में हों इनका कोई उत्तर है ही नहीं 
होना भी नहीं चाहिए क्यूंकि ये "प्रवाह" है 
जिसपे सिर्फ बांध काम करता है 

पर ये निश्चित है के भावनाये सिर्फ एकतरफा प्रवाह वाली ही है
ऐसा संकेत मिलता है.. इसीलिए सम्वेदनशील- 
भावप्रवाह में शब्द नहीं, वेग है  

उछाल होता है खिंचाव होता है जिसमे ज्वार होता भाटा होता है
यूँ तो पहाड़ खायी भी है पर सागर  में 
जीवंतता-वश स्पष्ट दिखता है 

पल में उछाल पल में खिंचाव, लहरें जितनी ऊपर आस-पास 
उतनी गहराई नतीजा! बड़े खेप तक डूबे
भंवर में कोई भी डूब सकता है 

ध्यान देने वाली बात भगवन और भक्त के सम्बन्ध भी ऐसे ही है 
भाव का प्रवाह है एकतरफ़ा फ़िलहाल 
दोहरी चाल अभी  इसकी नहीं है 

सांसारिकता में "एक चक्र का आधा टुकड़ा" इससे अधिक नहीं
इसका दूसरा हिस्सा यदि छूना चाहें तो
अपने उस  छोर से मिलता है

'एकतरफा' कथा है और कथा का बहाव अपने ढलान को ही है  
क्या करें ! जल ही तो है, ढलान पे ही बहेगा
भावना किसी की हो प्रवाह में है 

सामाजिकता के अनुसार, समय अनुसार, या आयु के सन्दर्भ में 
हर नदी का ढलान, रास्ता, प्रवाह
पूर्व से ही नियमित, निर्दिष्ट है 

'कारन' शृद्धा प्रेम भक्ति प्रवाह में कठोर सवाल जवाब नहीं चलते 
वो तो इस जलधारा को छितराते है 
प्रवाह में वे सह+योगी नहीं है  

भाव का अनंतप्रवाह कहे- रुकेगा कुछ पल किसी सशक्त बांध से
या बहेगा सिर्फ अपने ही अनंत रस्ते
मित्र एक बस नाम "अश्रुधारा"है

लता 
sat.day 16 dec 2017, 15:01

Saturday 16 December 2017

ना-राज

" मेरा इश्क सूफियाना "


जबसे जाना दीवाना हूँ तेरी सादगी का
जाना तेरे बारे में क्या! सोचता था मैं!  

ना-वाकिफ वो ही है जो वाकिफ नहीं है 
जाना नाराज वे ही है जो ना-राज हुए हैं

राज गहरा जाना गहरी चाहतों के बाद 
चाहने से पहले कितना अन्जाना था मैं! 

दर्मियान हमारे अब 'इश्क', कोई नहीं है
जाना भरोसा खुद को अब दे पाउँगा मैं!


from the poetess's core: So that; as knower, I never get angry towards happenings, my beloved. And add-on with word Jaana - जाना, used much time as Yamak alankaar in the different perspective. which has 
simple two meaning 
1- to know 
2- to beloved
saturday , 16 dec 2017 , 12:11pm
लता 

Saturday 9 December 2017

~Me and My Poetry~


Out of covering,
Believes In an expression of core

The trust in
Moment to moment of self-journey

Acceptance of
Watery-flow receiving and giving

Oh yes ! this is
All inside, which makes my poetry

Thank you 

Lata - Saturday- 09-12-2017, 7:40 am