Saturday 6 December 2014

मेरी गुड़िया



मेरी  गुड़िया  रानी  बिटिया
सुन्दर  सा  संगीत  सुनाऊँ 

ताल मिला सुर प्रेम सजाऊँ

मधुर मधुर गीतों से लुभाऊँ

ल ल ला , ला, ल ल ल गीत 
याद है न !  सुरताल संगीत 

मेरी  गुड़िया  रानी  बिटिया
सुन्दर  सा  संगीत  सुनाऊँ 

इस संगीत  और गीत  में है 
आशीष का खजाना ढेर सा 

कठिनतम राहों की सरलता 
राह के कांटे बने फूलउपवन 

खुश रहो महको  फूलो फलो 
असीम प्रेम स्नेह  आशीर्वाद 

मेरी  गुड़िया  रानी  बिटिया
सुन्दर  सा  संगीत  सुनाऊँ 




असीम स्नेह ! 
Arts by : Francis Day - American

No comments:

Post a Comment