Friday 3 April 2020

आस्था के दीप

आस्था के दीप
Lamp of Faith



सुनो ! ये आस्था के दीप से दीपमलिका बनाने की बात है 


कुछ तो इस सोच के पीछे... सोचो ! क्या बात है

एक एक जीवनऊर्जा का महत्त्व जिसमे रहता है

बूँद बूँद  से सागर बने , ऐसी...आस्था की बात है


एक एक जीवशक्ति महाशक्ति का संगमस्नान है

ऐसी अलौकिक 'एक' महा-शक्ति का संयुक्त होना हैं

तुच्छनराधम रक्तबीज-देवी का वैश्विकयुद्ध कहते हैं

रक्तबीज नाश करती शक्ति ये देवी दुर्गा की बात है


एक एक जीवनशक्ति से महा-शक्ति का दर्शन है

ऐसा भारत का दर्शन है, अभूतपूर्व दृष्टिदर्शन है

एक एक शक्ति एकजुट हो  बने एक महाशक्ति  

महा शक्ति से  फिर उसके ईश्वर होने की बात है


कुछ तो इस सोच के पीछे... सोचो ! क्या बात है

एक एक जीवनऊर्जा का महत्त्व जिसमे रहता है

बूँद बूँद से सागर बनता ऐसी...आस्था की बात है


एक एक जीव शक्ति महाशक्ति का संगम-स्नान है

शक्ति महाशक्ति ईश्वर का विराट्स्वरुप समाया है

अब हमारी बारी है अब उचित चिंतन का आग्रह है


शक्ति महाशक्ति ईश्वर का विराट्स्वरुप समाया है

अब हमारी बारी है अब उचित चिंतन का आग्रह है

उसी शक्तिपुंज दीप के प्रज्ज्वलन का आह्वाहन है

हर दीप के ज्वाला में समायी महाअग्नि की बात है


लौ से निकलती हजारो प्रकाश किरणों की बात है

उनमे से भी सिर्फ एक किरण, उस्पे सवार हो बैठी 

मनुष्य की चेतना करती तमस को पार, की बात है

अभूतपूर्व सोच दर्शन नतमस्तक हो मन की बात 


हृदयदीप प्रज्ज्वल हो तुम बस विश्वास जगाने की बात है

महाशक्ति के निज महाविराट रूप दिखाने की बात है 

हमारी तुम्हारी बात है ये हमारे ऊर्जा संकल्प की बात है

सुनो ! आस्था के दीप से दीप-मलिका बनाने की बात है


सुनो ! ये आस्था के दीप से दीपमलिका बनाने की बात है
 
अमावस के  अँधेरे, मिल-जुल दिवालीपर्व मनाने की बात है 

No comments:

Post a Comment